{"_id":"6a29abdd9bec427391043987","slug":"access-roads-connecting-to-the-highway-will-be-widened-deoria-news-c-208-1-deo1018-184174-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हाईवे से लगने वाले संपर्क मार्ग होंगे चौड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हाईवे से लगने वाले संपर्क मार्ग होंगे चौड़े
Wed, 10 Jun 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चनुकी। रामजानकी मार्ग से जुड़े संपर्क मार्गों के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में राम जानकी मार्ग से हरखौली संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य प्रारम्भ हो गया है।
हाईवे से करीब 60 मीटर की दूरी तक सभी संपर्क मार्गों को चौड़ा किया जाएगा। इससे मुख्य मार्ग पर वाहनों के आवागमन में आसानी होगी तथा जाम और दुर्घटनाओं की संभावनाओं में कमी आएगी। वर्तमान में कई संपर्क मार्ग संकरे होने के कारण बड़े वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सम्पर्क मार्गों के चौड़े होने से गांवों से हाइवे तक पहुंचना आसान होगा और क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलेगा। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक वाहनों की आवाजाही भी सुगम हो सकेगी।
विज्ञापन
संबंधित अधिकारियों ने बताया कि यह कदम सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। चौड़ीकरण कार्य पूरा होने के बाद दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा तथा यातायात व्यवस्था पहले की अपेक्षा अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित होगी। कुंडौली से मेहरौना तक जाने वाले राम जानकी मार्ग के किनारे के संपर्क मार्गंो जैसे बढ़या हरदो, भरौली, रुच्चा पार, हरखौली, सतोतर, कुई चवर, भीखम छपरा, सरकड़ा, रक्शा, संजाव मार्ग, गढ़वा मार्ग सहित हाईवे से लगने वाले गांवों के दर्जनों संपर्क मार्गो ंको हाईवे से 60 मीटर तक चौड़ा करने का काम शुरू हो गया है।