फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   AC bad since four days in PICU

Deoria News: पीआईसीयू में चार दिन से एसी खराब, मरीज परेशान

Tue, 16 May 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 16 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
AC bad since four days in PICU
तीमारदारों को हाथ से पंखा झलना पड़ रहा है। संवाद
हाथ पंखा के सहारे तीमारदार बच्चों को गर्मी से पहुंचा रहे राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भीषण गर्मी का असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। उल्टी, दस्त, बुखार की चपेट में आ रहे हैं। ओपीडी में बीमार बच्चों की भीड़ हो रही है। वहीं बेड भरे पड़े हैं। पीआईसीयू में एसी चार दिन से खराब होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। हाथ का पंखा के सहारे तीमारदार बच्चों को गर्मी से राहत पहुंचा रहे हैं। वहीं दवा की कमी होने होने पर बाहर से खरीदनी पड़ रही है, जिससे आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
गर्मी से हर कोई परेशान है। सोमवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम के कारण प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में लोग बीमार बच्चों को लेकर पहुंचे। इसमें उल्टी, दस्त, बुखार, पेट दर्द, खांसी के मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉ. आरके श्रीवास्तव ने 111 तो पुराने भवन में डॉ. एचके मिश्रा ने 53 मरीजों का इलाज किया। इसमें गंभीर चार मरीजों को भर्ती किया गया, जबकि अन्य को दवा और बचाव की सलाह दी गई।
विज्ञापन

उधर 15 बेड के पीआईसीयू भरा है। इसमें दस बेड का एक व दूसरे में पांच बेड है। दस बेड के वार्ड में इस भीषण गर्मी में मरीज बेहाल हैं। यहां पांच एसी लगी है, जिसमें चार एसी और चार वाल फैन में एक खराब है। जो चल रही है उससे कमरा ठंडा नहीं हो पा रहा है, जिससे लोग बाजार व घर से हाथ का पंखा लाकर राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। पीआईसीयू में आठ बुखार, पांच उलटी-दस्त, दो सांस से पीड़ित बच्चे हैं, जिसमें विष्णु 4 वर्ष निवासी रामगुलाम टोला, अरूण 5 वर्ष निवासी सुरौली, भोला चौहान 3 वर्ष निवासी बटुलही, मोहित यादव 13 वर्ष निवासी लाखोपार, श्रुति चार माह निवासी किशनपाली, आरोही 8 वर्ष निवासी छितौनी, अन्नू 10 वर्ष निवासी सेमरी, असद अंसारी डेढ़ साल निवासी भरत पट्टी, नितेश यादव 14 माह निवारी बोरडीह, गिरीश यादव 10 वर्ष निवासी बांकी आदि मरीज हैं। वहीं 20 बेड के चिल्ड्रेन वार्ड में 15 उल्टी-दस्त, चार बुखार व एक सांस रोग से पीड़ित बच्चा भर्ती है। उधर मेडिसिन विभाग में भी 20 बुखार और 10 मरीज उल्टी-दस्त के इलाज कराने के पहुंचे थे। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी के कारण मरीजों में इंफेक्शन का खतरा रहता है। इस समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बच्चे को लेकर दो दिन से भर्ती हूं। यहां गर्मी के कारण बच्चा परेशान है। घर से हाथ का पंखा मंगा कर किसी तरह काम चलाया जा रहा है। पंखा का हवा पता नहीं चल रहा है।
निर्जला वर्मा, रामगुलाम टोला
-----------
पीआईसीयू में गर्मी के कारण बच्चा रो रहा है। यहां एसी काम न करने से दिक्कत हो रही है। अन्य मरीज के तीमारदार भी परेशान हैं। हाथ पंखा व पेपर झल कर किसी तरह काम चलाया जा रहा है।
ममता देवी, रसूलपुर, विजयीपुर
----------
सोमवार को बड़ी संख्या में अस्पताल में पहुंचे मरीज
देवरिया। मेेडिकल कॉलेज में सोमवार को बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। ओपीडी में दोपहर तक लंबी कतार रही। लोगों को डेढ़ से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। वहीं दवा काउंटर पर गर्मी में देर तक खड़े रहने से लोग परेशान रहे।
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सुबह आठ बजे के बाद लंबी लाइन लग गई। 1412 लोगों ने पचीं लिया। इसके लिए एक घंटे तक प्रतीक्षा करना पड़ा। पुराने मरीजों को लेकर करीब 2200 से अधिक मरीज आए थे। मेडिसिन में डॉ. सिराजुद्दीन, डॉ. केके, डॉ. शुभम उपाध्या, डॉ. उदभव मिश्र ने 342 मरीज, दंत में डॉ. अफसाना अंसारी, डॉ. सौरभ ने 70, मानसिक रोग में डॉ. रीतिका दीवान, डॉ. अशोक ने 85, ईएनटी में डॉ. संतोष, अविनाश ने 127, चर्म रोग में डॉ. अजीत पाल, डॉ. सुधा, डॉ. राजन ने 185, नेत्र में डॉ. कन्हैया प्रसाद, डॉ. एसके सिंह, डॉ. अदिती ने 247, सर्जरी में डॉ. ताहिर, डॉ. मनीष नायक ने 137, हड्डी रोग में डॉ. अजय, डॉ. इरशाद, डॉ. विकास मित्तल, डॉ. शशांक मणि त्रिपाठी, डॉ. विष्णु प्रताप सिंह ने 440 मरीजों का इलाज किया।

---------------
अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। पीआईसीयू में एसी ठीक करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिन दवाओं की कमी है उसे मंगाने की प्रक्रिया की जा रही है। मरीजों को बेहतर सुविधा देने की कोशिश की जा रही है। जो कमी है उसे करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-डॉ. एचके मिश्रासीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed