{"_id":"606f51058ebc3ed3802f9e8d","slug":"abscond-scoundrel-caught-deoria-news-gkp3913304195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के दौरान फरार हुआ 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के दौरान फरार हुआ 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली के पिपरपाती गांव के नहर के पास मुठभेड़ के दौरान फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश भी घायल हो गया था।
3 अप्रैल की रात में करीब 10.30 बजे सदर कोतवाली के पिपरपाती नहर के किनारे से बने कसया- भीखमपुर रोड बाइपास पर कोतवाली के एसएसआई विपिन मलिक और सिपाहियों से दो बदमाशों का आमना सामना हो गया, जिसमें कुशीनगर जनपद के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा हरदो गांव निवासी इब्रान सिद्दकी पुलिस पर फायर किया तो एसएसआई की जवाबी फायरिंग बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि उसकी गांव का निवासी दूसरा बदमाश रोहित मौके से फरार हो गया था। उसे बृहस्पतिवार को भलुअनी एसओ गोपाल प्रसाद ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम वादीपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने उसके पास से एक तमंचा व एक अदद कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में तीन मुकदमे दर्ज हैं।