{"_id":"5824a9364f1c1bf77eb3a38e","slug":"about-seven-hours-without-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीब सात घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीब सात घंटे बिजली गुल
देवरिया
Updated Thu, 10 Nov 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
बिजली गोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। ट्रांसमिशन लाइन में तकनीकी फाल्ट के कारण गुरुवार को बिजली आपूर्ति लगभग सात घंटे ठप रही। इसके चलते लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
पानी तक के लिए लोग तरस गए। शहर की सड़क और गलियों में अंधेरा छा गया। शाम पौने सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। कतरारी स्थित 132 केवी सब स्टेशन से भटवलिया ट्रांसमिशन सब स्टेशन में बिजली की आपूर्ति होती है। गुरुवार दोपहर 12 बजे मेन लाइन का इंसुलेटर पंक्चर हो गया। इसके चलते मेन लाइन का तार टूट गया।
भटवलिया ट्रांसमिशन की आपूर्ति बंद हो गई। शहर के रामलीला मैदान, पुरवा चौराहा, भटवलिया, नाथ नगर, बरहज, रुद्रपुर, बघौचघाट, गौरीबाजार, बैतालपुर, तरकुलवा के अलावा अन्य सब स्टेशन से जुड़े लोग परेशान हो गए। शाम पांच बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं होने पर रामलीला सब स्टेशन में कुछ उपभोक्ता पहुंचे और बिजली सप्लाई नहीं होने की वजह पूछा।
इसके बाद विवाद हो गया। नाराज उपभोक्ताओं ने कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाई। इन्वर्टर के जवाब देने से घरों में अंधेरा छा गया। मोमबत्ती और लालटेन के सहारे घरों में उजाला किया गया। टंकियों से पानी खत्म हो गया। पानी के लिए लोग परेशान हो गए।