{"_id":"602ab4688ebc3ee95a7786dc","slug":"abhyuday-yojna-begins-deoria-news-gkp384884024","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने किया अभ्युदय योजना का वर्चुअल शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने किया अभ्युदय योजना का वर्चुअल शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम ने किया अभ्युदय योजना का वर्चुअल शुभारंभ
देवरिया। मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए अभ्युदय योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। इसका लाइव प्रसारण कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी के जरिए किया गया। उन्होंने विभिन्न जनपदों के छात्रों से संवाद भी किया।
सोमवार को वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मेधावी छात्र,छात्राओं को विषय विशेषज्ञ द्वारा कक्षाओं में ऑनलाइन भी अध्ययन कराया जाएगा। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं सहित मेडिकल और इंजीनियरिंग की परीक्षा की तैयारी भी करायी जाएगी। पहले चरण में प्रदेश के सभी मंडलो में संचालित होगी। इसके बाद जिलों में भी इसे लागू करने का कार्य किया जाएगा। नि:शुल्क कोचिंग की यह योजना उनके जीवन निर्माण में एक नई ऊर्जा लाएगी। अभ्युदय योजना में पंजीकृत गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ के छात्र/छात्राओं से संवाद किया। कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के दौरान कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अमित किशोर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामपाल यादव, डीआईओ एनआईसी कृष्णानंद यादव, नायब तहसीलदार धर्मबीर सिंह आदि वीडियो कान्फ्रेसिंग से जुड़े रहे।