फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Abhishek secured second place in the pre-state air pistol shooting event.

Deoria News: प्री-स्टेट एयर पिस्टल शूटिंग में दूसरे स्थान पर रहे अभिषेक

Thu, 11 Jun 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 11 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Abhishek secured second place in the pre-state air pistol shooting event.
बरहज। क्षेत्र के खुदियां बुजुर्ग गांव निवासी और श्रीअनंत आदर्श कुंजबिहारी राव इंटर कालेज गनियारी में सहायक लिपिक पद पर कार्यरत अभिषेक सिंह ने नोएडा में आयोजित पांच दिवसीय एयर पिस्टल प्रतियोगिता में गोरखपुर की ओर से हिस्सा लिया था। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल टीम प्रतिस्पर्धा में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिसको लेकर लोगों में हर्ष है। हालांकि गाजियाबाद की टीम ने पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

गोरखपुर की ओर अभिषेक सिंह ने हर्षित सिंह और प्रथम राय की तीन सदस्यीय टीम ने 10 एयर पिस्टल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अभिषेक का कहना है कि रेंज में एक से 10 तक बने प्वाइंट का भेदन करना होता है। जिसमें 1056 निशाना अचूक रहा। पहले स्थान पर रही गाजियाबाद की टीम 1081 से 25 अंक पीछे हो जाने के कारण दूसरा स्थान हासिल हुआ है। अभिषेक का कहना है कि माह के आखिरी सप्ताह में करणी सिंह इंटरनेशनल शूटिंग रेंज दिल्ली में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिला है। इसमें प्रथम स्थान हासिल करने का प्रयास करेंगे। वह करीब डेढ़ वर्ष से एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वह अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की तरह विश्व स्तर पर देश का मान बढ़ाना चाहते हैं। कामयाबी पर विजय बहादुर सिंह, इंद्रजीत सिंह, अरुण कुमार सिंह, राजेश सिंह, राजकिशोर सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विनीत सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed