{"_id":"5c7c19f2bdec22271a77cead","slug":"abhinandan-moonchh","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के सिर चढ़ा अभिनंदन की मूंछों का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के सिर चढ़ा अभिनंदन की मूंछों का जादू
Sun, 03 Mar 2019 11:46 PM IST
राकेश पांडेय
deoria
deoria
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
अभिनंदन सी मूंछ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। विंग कमांडर अभिनंदन की मूंछों का जादू युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। क्लीन चेहरे को खूबसूरती का पैमाना मानने वाले युवा अभिनंदन की मूंछों के कायल हो रहे हैं। इसकी झलक रविवार को शहर के सैलून में दिखी। दाढ़ी बनवाने आए नौजवान नाई से अभिनंदन जैसी मूंछ बनाने को कह रहे थे। मूंछ बनवाने का शुल्क सौ-डेढ़ सौ रुपये है।
कई सैलूनों में नाइयों ने विंग कमांडर की बड़ी तस्वीर भी लगा रखी है, जिससे उन्हें मूूंछ की कॉपी करने में सहूलियत मिल सके। जहां अभी चित्र नहीं लगाए जा सके हैं वहां मोबाइल पर तस्वीर डाउनलोड कर नाई अभिनंदन स्टाइल में मूंछें सेट कर रहे हैं। युवा भी मोबाइल में तस्वीर देखकर मूंछ सेट करा रहे थे। जिनकी दाढ़ी बढ़ी थी, उन्हीं की मूंछें विंग कमांडर के चेहरे का आकार ले पा रही थीं। यह देखकर तमाम युवा दाढ़ी बनवाए बिना लौट गए। उनकी मंशा थी कि गहरी मूंछों के साथ उनकी छवि अभिनंदन जैसी दिखे। पाकिस्तान पर हमले के बाद जब विंग कमांडर अभिनंदन की तस्वीर देशवासियों के सामने आई तो उनकी मूंछों का जादू हर हिंदुस्तानियों के सिर चढ़कर बोलने लगा। लोग अभिनंदन की बहादुरी के साथ उनकी मूंछों की तारीफ करने से नहीं थक रहे हैं। सेना या पुलिस बल की तैयारियों में जुटे युवाओं का जोश सातवें आसमान पर है। अविनाश सिंह ने बताया कि वह पांच दिन से इसलिए दाढ़ी नहीं बनवा रहे थे कि अपनी मूंछों को अभिनंदन जैसा लुक दे सकें।