फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Aayushi, selected for the National Taekwondo Championship, honored

Deoria News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चयनित आयुषी का सम्मान

Thu, 18 Sep 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Aayushi, selected for the National Taekwondo Championship, honored
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

देवरिया। 69वीं राज्यस्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन राजकीय इंटर काॅलेज मिर्जापुर में हुआ। इसमें गोरखपुर मंडल की टीम में देवरिया से 10 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें आयुषी कुशवाहा ने गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया। बुधवार को देवरिया पहुंचने पर आयुषी का स्वागत किया गया।
आयुषी जूनियर अंदर 48 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त कर उत्तर प्रदेश की टीम में चयनित हुईं। वह अक्तूबर में अरुणाचल प्रदेश में प्रस्तावित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली गेम में प्रतिभाग करेंगी। इसके अलावा अतुल्य सिंह आर्य, बिन लियाकत, ऋत्विक मल्ल ने रजत मेडल व समृद्धि गुप्ता ने कांस्य पदक हासिल किया। जीत के बाद देवरिया पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत खरजरवा रोड के एक निजी विद्यालय में किया गया।
विज्ञापन

आयुषी की उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरिक्षक शिव नारायण सिंह, ताइक्वांडो कोच गिरीश सिंह, ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कनोडिया, प्रधानाचार्य वकील सिंह सिंह आदि आदि ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed