{"_id":"661adae244549606690b88bc","slug":"a-youth-stabbed-deoria-news-c-208-1-deo1004-123366-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भूसा बनाने के दौरान दो लोगों से हुई कहासुनी के बाद चाकूबाजी, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भूसा बनाने के दौरान दो लोगों से हुई कहासुनी के बाद चाकूबाजी, एक घायल
Sun, 14 Apr 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
पैकौली गांव निवासी बताया जाता है घायल व्यक्ति, हालत गंभीर देखकर गोरखपुर रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। स्थानीय गांव में भूसा बनाने को लेकर दो पक्ष आपस में कहासुनी कर बैठे। मामला तू-तू, मैं-मैं से मारपीट तक पहुंचा गया। एक युवक ने दूसरे व्यक्ति पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां से हालत गंभीर देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
सुरौली थाने के पैकौली निवासी शिवदास कुशवाहा (60) पुत्र स्व. रामदेव कुशवाहा की कहासुनी गांव के एक युवक से भूसा बनाने को लेकर हो गई। इसी बीच कहासुनी करने वाले युवक ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया। बरहज सीओ आदित्य कुमार ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।