{"_id":"660da421bb8f1c743802aa54","slug":"a-youth-hangama-on-thana-gate-deoria-news-c-208-1-deo1004-122616-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नशे में युवक ने थाना गेट पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नशे में युवक ने थाना गेट पर किया हंगामा
Thu, 04 Apr 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार...
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। एक शराबी युवक बुधवार को खुखुंदू थाना गेट पर खड़ा होकर हंगामा करता रहा। पुलिस वालों ने उसे पकड़ने की जहमत नहीं उठाई। उधर, शराबी सड़क पर खड़ा होकर कभी वाहन वालों से तो कभी दुकानदारों से भी उलझता रहा।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव का एक युवक बुधवार दोपहर बाद शराब के नशे में पहले खुखुंदू-नूनखार मार्ग पर स्थित डिग्री कॉलेज के पास पहुंचा। वहां सड़क पर हंगामा किया। आधे घंटे तक वहां हो-हल्ला मचाने के बाद शराबी थाना गेट पर आ पहुंचा। यहां पुलिस वालों को उल्टा-सीधा कहने लगा। वह दुकानदारों से मारपीट करने पर उतारू हो जा रहा था। शराबी थाना गेट पर आधे घंटे से अधिक समय तक हंगामा करता रहा। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि युवक ने बहुत अधिक शराब पी रखी थी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि शराबी हो या फिर कोई गाली देना अपराध है। युवक के खिलाफ कार्रवाई होगी। संवाद