{"_id":"69e66f5538ef27b7e006cbf1","slug":"a-youth-from-bharouli-died-in-a-road-accident-in-gorakhpur-deoria-news-c-208-1-deo1018-179906-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भरौली के युवक की गोरखपुर में मार्ग दुर्घटना में जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भरौली के युवक की गोरखपुर में मार्ग दुर्घटना में जान गई
Mon, 20 Apr 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
चनुकी। लार क्षेत्र के भरौली निवासी एक युवक की गोरखपुर में मार्ग दुर्घटना के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे के बाद बस चालक गाड़ी लेकर भाग गया। शव देर शाम गांव पहुंचा, जहां भागलपुर घाट पर दाह संस्कार कर दिया गया ।
भरौली निवासी बृजेश यादव पत्नी और बच्चों के साथ गोरखपुर रहता है। रविवार की रात करीब 9 बजे स्कूटी से सब्जी खरीदने जा रहा था। बाजार में जाते समय पीछे से आ रहे एक बस ने टक्कर मार दी। रात होने के कारण घायल बृजेश यादव घंटों तक रोड पर छटपटाता रहा।
परिजनों के अनुसार, रोड पर गिरने के बाद वह अपने भाई जो उत्तर प्रदेश पुलिस में बगल के जिले में तैनात हैं को सूचना दी। कुछ देर बाद भाई की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई । पुलिस लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल ले गई, जहां उसकी मौत हो गई।