फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youth found hanged

युवक ने दी पेड़ के सहारे फंदे से लटक कर जान

Thu, 13 Jan 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
a youth found hanged
युवक ने दी पेड़ के सहारे फंदे से लटक कर जान
विज्ञापन

तरकुलवा। एक युवक ने शीशम के पेड़ के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन उसका दाह संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार युवक की मानसिक हालत कुछ सालों से खराब थी।

थानाक्षेत्र के महुअवा बजराटार गांव निवासी चंदन (35) पुत्र बिजेंदर की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज काफी दिनों से गोरखपुर में एक निजी चिकित्सक के वहां से चल रहा था। बुधवार की रात में खाना खाने के बाद वह टहलने निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। मगर उसका कहीं पता नहीं चल पाया। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव गांव के पूरब एक शीशम के पेड़ के सहारे फंदे से लटकता मिला। शौच के लिए निकले लोगों ने युवक का शव फंदे से लटकते देखकर उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पहुंचे परिजनों ने युवक का आनन-फानन दाह संस्कार कर दिया। घटना की सूचना पाकर पत्नी सावित्री दहाड़ें मार कर रोने लगी। इस संबंध में एसओ नवीन सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। पता करा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed