फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youth drowned during emerson ravidas statue

प्रतिमा विसर्जन के लिए गया युवक डूबा

Mon, 01 Mar 2021 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
a youth drowned during emerson  ravidas statue
प्रतिमा विसर्जन के लिए गया युवक डूबा
विज्ञापन

मामा के घर आया युवक नदावर पुल के पास हुआ हादसा
देर शाम तक जारी रही तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। मामा के घर आया युवक प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदावर पुल के पास नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। वहीं, इसकी खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम तक उसकी तलाश जारी थी।

बरहज थाना क्षेत्र के बरहज पुराना निवासी फागू प्रसाद का बेटा करन (18) कोतवाली थाना क्षेत्र के विराजमार अपने मामा के घर आया था। सोमवार को वह गांव के युवकों के साथ संत रविदास की प्रतिमा विसर्जन करने गया था। वहां दर्जनों युवक नदी में घुसकर प्रतिमा का विसर्जन कर रहे थे। इसी बीच वह नदी में डूब गया। इसकी जानकारी होते ही साथ आए युवकों ने काफी खोजबीन की। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसकी जानकारी किसी ने कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। उधर, डूबने की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि युवक की तलाश की जा रहीं है। लेकिन अभी पता नहीं चल सका है। स्थानीय गोताखोरों को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed