फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youth died in miserable conditions

Deoria News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Sun, 28 Apr 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 28 Apr 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
a youth died in miserable conditions
महुआडीह के पिपरा नायक गांव का है मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के पिपरा नायक गांव में शुक्रवार की देर रात घर में सो रहे एक युवक की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही दाह संस्कार कर दिया।


महुआडीह थानाक्षेत्र के पिपरा नायक गांव के ज्ञान प्रसाद (45) शुक्रवार की रात को भोजन करके घर में सो गए। रात दस बजे के करीब उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। घर के लोग उन्हें लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। ज्ञान की मौत से पत्नी घना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। उधर, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। शनिवार की सुबह दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed