फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youth died in accident in khorama

मंदिर की दीवार से टकराई बाइक, युवक की मौत

Tue, 23 Feb 2021 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
a youth died in accident in khorama
91- मंदिर की दीवार से बाइक टकराने के बाद युवक की मौत पर रोते बिलखते घर वाले 92- मृतक प्रमोद विश्वकर्मा - फोटो : DEORIA
मंदिर की दीवार से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

बहन के घर से लौट रहा था झंगहा क्षेत्र के खुरहुरी गांव का प्रमोद
खोरमा गांव के पास सुबह 11 बजे हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर/देवरिया। खोरमा गांव के पास हनुमान मंदिर की दीवार से टकराकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह मंगलवार को अपनी बहन के घर से लौट रहा था। सिर में गंभीर चोट लगने से उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। युवक गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के खुरहुरी गांव का रहने वाला था।

झंगहा थाना क्षेत्र के खुरहुरी पांडेय टोला गांव के रहने वाले रामसमुझ विश्वकर्मा की बेटी उर्मिला की शादी देवरिया जिले के रुद्रपुर थानाक्षेत्र के जाफराबाद गांव में हुई है। मंगलवार की सुबह उनका बड़ा बेटा प्रमोद विश्वकर्मा (22) अपनी बहन के घर मिलने गया था। वह बहन से मिलकर करीब 11 बजे घर लौट रहा था। खोरमा गांव के पास हनुमान मंदिर की दीवार से उसकी बाइक टकरा गई। तेज टक्कर से वह बाइक से उछल कर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसने हेलमेट नहीं पहना था। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उसे सीएचसी गौरीबाजार पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामसमुझ के दो बेटों में बड़ा प्रमोद कारपेंटर का काम करता था। उसकी पांच बहने हैं। बहनों की शादी में पिता का हाथ बंटाने वाला प्रमोद अपने परिवार का होनहार सदस्य था। उसके पिता मुंबई में नौकरी कर रहे हैं। छोटा भाई अभिषेक अभी पढ़ाई कर रहा है। प्रमोद की मौत की खबर सुनकर मां शकुंतला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। मार्ग दुर्घटना में बेटे को खो चुकी मां की हृदयविदारक चीख से पूरा मंजर गमगीन हो गया। उसकी मौत से रामसमुझ के परिवार पर वज्रपात हो गया है। वह मुंबई में बेटे के नहीं रहने की खबर सुनकर बदहवास हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed