फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youth died fish eating due to thorn

मछली का कांटा फंसने से युवक की मौत

Wed, 06 Jul 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
a youth died fish eating due to thorn
मछली का कांटा फंसने से युवक की मौत
विज्ञापन

कौड़िया जयराम का रहने वाला था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर । मछली का कांटा गले में फंसने की वजह से एक युवक सोमवार रात की हालत नाजुक हो गई। परिजन उसे सीएचसी पहुंची लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे गला रोग विशेज्ञज्ञ के पास जाने की सलाह दी। मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में गला रोग विशेषज्ञ से दिखाने को परिजन युवक को लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

कोतवाली क्षेत्र के जयराम कौड़िया गांव निवासी दीपक गौतम (25) के घर पर सोमवार की रात मछली बनी थी। मछली खाने के दौरान दीपक के गले में कांटा फंस गया। रात में सांस लेने में जब दिक्कत हुई तो वह मां के साथ सीएचसी पहुंचा। इमेरजेंसी में मौजूद डॉ. शमीउल्लाह ने जांच की तो उसे गला रोग विशेषज्ञ से दिखाने की सलाह दी गई। परिवार के लोग डॉक्टर के पास नहीं ले जाकर घर लेकर चले गए। जब दर्द बढ़ने लगा तो वह मंगलवार की सुबह इलाज के लिए सीएचसी पहुंचा। डॉक्टर ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देवरिया ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृत युवक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। वह एक वर्ष पूर्व सऊदी अरब से लौटा था। वह वहां पर शटरिंग का काम करता था। युवक की मौत से मां ललिता, भाई धर्मेंद्र, रविंद्र, विशाल, राम रक्षा का रो-रो कर बुरा हाल है। डॉ. शमीउल्लाह ने बताया कि युवक के गले में मछली का कांटा फंसा था। इसके साथ ही उसने एल्कोहल लिया था। इसकी वजह से उल्टी हो गई और कांट और फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed