फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youth body found near wine shop

शराब भट्टी के पास मिला युवक का शव

Fri, 29 Oct 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
a youth body found near wine shop
शराब भट्टी के पास मिला युवक का शव
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। शुक्रवार की शाम शराब भट्टी के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कड़ी मशक्कत के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डुमरी पांडेय चक रोड स्थित रामपुर धूस के पास सरकारी शराब और बीयर की दुकान संचालित होती है। शुक्रवार की दोपहर शराब भट्टी से महज 10 से 20 मीटर दूर एक खाली पड़ी जमीन पर एक युवक सोता मिला। जब कई घंटे तक वह अपनी जगह से नहीं हिला तो आसपास के लोगों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के नगर महामंत्री जीतेश पांडेय ने मामले की सूचना शाम को थानाध्यक्ष को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने की कोशिश शुरू की। लेकिन देर शाम तक पहचान नहीं हो सकी। युवक के शरीर पर नीले रंग की पैंट और सफेद रंग की टी-शर्ट थी। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए। आसपास के लोगों के मुताबिक वह मानसिक रूप से कमजोर था, जो इधर-उधर घूमता रहता था। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पहचान की कोशिश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed