फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young woman's statement was recorded in the conversion case.

Deoria News: धर्मांतरण के मामले में युवती का दर्ज बयान

Fri, 19 Sep 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
A young woman's statement was recorded in the conversion case.
गौरी बाजार। युवती को प्रेमजाल में फंसाकर धर्मांतरण कराने का आरोपी युवक पूछताछ के दौरान पुलिस को स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है। आरोपी के मोबाइल से पुलिस को कई जानकारियां मिली हैं। वहीं शुक्रवार को युवती को पुलिस ने कोर्ट मेंं पेश किया, जहां उसका बयान दर्ज हुआ। पुलिस की पूछताछ में युवती ने आरोपी युवक की करतूत बताई। इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


आरोप है कि गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जनजाति की युवती को पड़ोस के गांव के अजरुद्दीन ने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसे घर से भगा ले गया। एक सप्ताह तक अपने घर में रखकर यौन शोषण किया। इसकी जानकारी होने पर उसके पिता आरोपी के घर पहुंचे। पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपी के परिजनों धमकी देते हुए भगा दिया। युवती के पिता की तहरीर पर गौरीबाजार पुलिस ने अजरुद्दीन समेत उसके परिवार के तीन लोगों पर धर्मांतरण का केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी हरीराम यादव ने बताया कि युवती का कोर्ट में बयान कराया गया है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed