{"_id":"68f2a3ef343df4d6a304077c","slug":"a-young-woman-was-murdered-by-her-lover-under-pressure-to-marry-her-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-165900-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शादी के दबाव पर प्रेमी ने की थी युवती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शादी के दबाव पर प्रेमी ने की थी युवती की हत्या
Sat, 18 Oct 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घांटी बाजार/भटनी। क्षेत्र के एक गांव में धान के खेत में मिली युवती की लाश के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश कर दिया।
पुलिस की जांच में सामने आया कि गर्भपात नहीं कराने और शादी के लिए दबाव बनाने पर प्रेमी रोहित कुशवाहा ने सुनियोजित तरीके से उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया था।
आरोप है कि युवक का पांच साल से प्रेम संबंध था और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को खैराट पुल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कोर्ट में आरोपी को पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। भटनी थाना क्षेत्र में धान के खेत में मंगलवार की सुबह 20 वर्षीय युवती का शव मिला था। जांच में युवती की पहचान खामपार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली की रूप में हुई थी। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात भोजन के बाद बेटी अचानक घर से लापता हो गई थी।
उसकी तलाश चल ही रही थी। इसी बीच धान के खेत में उसकी लाश मिली। स्थानीय पुलिस के अलावा सीओ भाटपाररानी ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
पुलिस की शुरुआत जांच में शक की सुई घर वालों पर गई, मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मारने और युवती के तीन महीने की गर्भवती होने की पुष्टि पर पुलिस चौक गई। ऐसे में परिजनों से पूछताछ और युवती के मोबाइल सीडीआर निकालने पर गांव के ही एक युवक से लगातार बात होने का मामला सामने आया।
पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि बेटी का गांव के रोहित कुशवाहा से करीब पांच साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
वारदात के एक दिन पहले दोनों घांटी बाजार घूमने गए थे। इसके बाद पुलिस ने युवकी के पिता की तहरीर पर आरोपी रोहित पर हत्या का केस दर्ज किया।
पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को खैराट पुल से गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछतछ में आरोपी ने बताया कि युवती शादी के लिए लगातार दवाब बना रही थी। सोमवार की रात में गर्भपात कराने के लिए मनाने के लिए दोनों मिले थे। इस दौरान विवाद होने पर उसने गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।
दोनों का मोबाइल लोकेशन वारदात स्थल पर मिला ः युवती मौत के बाद प्रेम-प्रसंग का मामला सामने पर पुलिस ने इसकी जांच की। मोबाइल सीडीआर में लगातार प्रेमी से बात होने और वारदात स्थान पर दोनों का मोबाइल लोकेशन मिलने पर पुलिस का संदेह विश्वास में बदल गया।
हालांकि, आरोपी पूछताछ में घंटों पुलिस को गुमराह करता रहा, मगर उसके साथी ने कड़ाई पर पुलिस के सामने सबकुछ उगल दिया।
पहले भी हुई थी गर्भवती, गांव में हुआ था पंचायत ः युवती हत्याकांड के खुलासे के बाद परिजन और ग्रामीण अब खुलकर बोलने लगे है।
उन्होंने बताया कि युवती पूर्व में भी गर्भवती हुई थी। इसकी जानकारी पर दोनों परिवारों में पंचायत हुई थी। इसके बाद दोनों परिवार के लोगों की सहमति के बाद उसका गर्भपात कराया गया था।
इसके अलावा गांव में इस तरह के कई चर्चे हो रहे है। मामला दो समुदाय का होने के चलते पुलिस सतर्कता बरती रही है।