{"_id":"68aa0da3aa97d8480e0fcbd9","slug":"a-young-man-who-came-to-his-maternal-uncles-house-died-under-suspicious-circumstances-deoria-news-c-208-1-deo1010-161460-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मामा के घर आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मामा के घर आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत
Sun, 24 Aug 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामलक्षन। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव निवासी 28 वर्षीय नरेंद्र विश्वकर्मा की शुक्रवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, नरेंद्र विश्वकर्मा पुत्र स्व. दयानिधि शुक्रवार की शाम अपने मामा के गांव उसरी बुजुर्ग थाना गौरीबाजार गया था। वहीं उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। मामा के पुत्र निखिल ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और उसे सीएचसी गौरीबाजार पहुंचाया।
हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने नरेंद्र को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया, वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र का शव जब गांव लाया गया तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां शारदा बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। नरेद्र के भाई जितेंद्र विश्वकर्मा ने इस घटना की जानकारी रुद्रपुर थाने को दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि नरेंद्र मिलनसार और खुशमिजाज स्वभाव का था और गांव में सभी से अच्छे संबंध था। उसकी असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।