फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man was tied to a tree and beaten; four people have been charged.

Deoria News: पेड़ में बांधकर युवक को पीटा, चार पर केस

Sat, 04 Oct 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 04 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
A young man was tied to a tree and beaten; four people have been charged.
-पुरानी रंजिश में आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, बनाया वीडियो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। पेड़ में बांधकर बेल्ट से पिटाई करने के चार आरेपी युवकों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपियों ने युवक की पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के खांडे छापर गांव निवासी 30 वर्षीय इरफान शेख का आरोप है कि 27 सितंबर की दोपहर करीब 1:30 बजे गोविंदपुर गांव के गोलू यादव ने उसे फोन कर बगीचे में बुलाया। जब वह पहुंचा तो देखा कि गोलू के कुछ अन्य साथी भी वहां पर मौजूद हैं। उसे देखते ही दो वर्ष पुरानी रंजिश को लेकर अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर पेड़ में बांधका बेल्ट, लात, घुसों से पिटाईई करने लगे। मारने पीटने का वीडियो भी बनाया और जान से मारने की धमकी दी । पुलिस इस मामले में गोविंदपुर गांव निवासी गोलू यादव, विवेक यादव , रोशन गोंड , विवेक कुमार पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी घर छोड़कर भाग गए है। थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed