फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man was duped of Rs 10 lakh in the name of arranging marriage

Deoria News: शादी कराने के नाम पर युवक से दस लाख की ठगी

Sat, 21 Feb 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 21 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
A young man was duped of Rs 10 lakh in the name of arranging marriage
रुद्रपुर। नगर के लाला टोली वार्ड निवासी एक युवक से कुछ लोगों ने शादी कराने के नाम पर दस लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

उत्कर्ष उपाध्याय निवासी लाला टोली वार्ड ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि सरया गांव निवासी एक युवक ने उससे गाड़ी खरीदने के नाम पर 1.20 लाख रुपये लिए। मांगने को लेकर विवाद हुआ तो उसने पीड़ित युवक के माता-पिता को झांसे में लेकर उसकी शादी कराने के नाम पर ठगी शुरू कर दी और कन्हौली गांव निवासी एक परिवार से मुलाकात कराई। जिस पर लड़की से बकायदे सगाई भी हुई। सगाई की रस्म में पांच लाख रुपये से अधिक खर्च हुआ। इस दौरान लड़की के परिवार वालों को फल का व्यापार करने के नाम पर 10 लाख रुपये से अधिक की रकम खाते में और नकद उधार में दिला दिया। अब रुपये मांगने पर विवाद किया जा रहा है। लड़की का भाई रुपया नहीं दे रहे और शादी भी नहीं करने की धमकी दे रहे है।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अवनीश पांडेय निवासी सरया, आलोक धर दूबे, श्रवण दूबे, मृणाल दूबे, राहुल दूबे और कुणाल दूबे निवासी कन्हौली के खिलाफ ठगी और मारपीट का प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ हरिराम ने कहा कि पुलिस अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed