फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man returning from a hotel after eating was attacked.

Deoria News: होटल से भोजन कर लाैट रहे युवक पर किया हमला

Fri, 06 Feb 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 06 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
A young man returning from a hotel after eating was attacked.
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र में होटल से खाना खाकर घर लौट रहे युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। क्षेत्र के घटैला गांजी निवासी संतोष उर्फ पिंटू सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक फरवरी की रात करीब 11 बजे वह खुनका होटल में खाना खाकर अपने मित्र संदीप कुमार और जगदीश प्रसाद के साथ बाहर निकले थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर वसीम अंसारी, मोबी खान व सोएब और अन्य चार-पांच अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और हॉकी से मारपीट की। मामला को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बोस देवरिया गांव निवासी वसीम अंसारी, मोबी खान व सोएब समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed