{"_id":"64f0ddb5dc43a80cb80c7e96","slug":"a-young-man-returning-after-tying-rakhi-got-injured-in-a-road-accident-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-5735-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राखी बंधवा कर लौट रहा युवक सड़क हादसे में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राखी बंधवा कर लौट रहा युवक सड़क हादसे में घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मौसेरी बहन के घर से राखी बंधवा कर लौट रहा युवक बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक का इलाज एक निजी डॉक्टर से करवाया। इसके बाद सूचना घायल युवक के परिजनों को दी गई।
तरकुलवा क्षेत्र के सरैनी गांव निवासी अनुज पांडेय (22) पुत्र रामदुलारे पांडेय के मौसी का घर बघौचघाट थाना क्षेत्र के पकहां गांव में है। वह बाइक से बृहस्पतिवार सुबह अपनी मौसेरी बहन से राखी बंधवाने पकहां गांव गया था। वहां से राखी बंधवा कर दोपहर में वापस लौट रहा था। अभी वह पचरुखिया-बंजरिया मार्ग पर बसडीला चौराहे पर पहुंचा था, इसी बीच एक बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने एक निजी डॉक्टर से इलाज कराया।