{"_id":"690b9b9c027003a8ae073e24","slug":"a-young-man-injured-in-a-road-accident-died-during-treatment-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-167168-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दाैरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दाैरान मौत
Thu, 06 Nov 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया। महेशपुर गांव के पास मंगलवार की शाम को बाइक और टेंपो की भिड़ंत में घायल बाइक सवार देव कुमार (22) की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। देव अपनी मां-बाप का इकलौता बेटा था।
जानकारी के अनुसार, महुआडीह थानाक्षेत्र के पकड़ी वीरभद्र गांव के राजन राजभर (19) मंगलवार की शाम को गांव के अपने साथी देव कुमार (22) के साथ किसी काम से अवरही चौराहा की तरफ जा रहे थे।
महेशपुर गांव के पास स्कूल वाहन (मैजिक) को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक चालक राजन बाइक पर से अपना नियंत्रण खो बैठे। इतने में सामने से आ रही टेंपो से बाइक की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। डाक्टरों ने गंभीर हालत देख दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात करीब सवा बारह बजे देव कुमार की मौत हो गई।
इसकी जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। बेटे की मौत से माता मुन्नी देवी, पिता कपूर, बहन संगीता, अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, राजन की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। महुआडीह एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि देव कुमार के मौत की जानकारी मिली है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।