{"_id":"67c74d080491c0c22302e7d9","slug":"a-young-man-going-to-his-in-laws-house-died-in-a-road-accident-his-son-injured-deoria-news-c-208-1-sdn1004-148495-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बेटा घायल
Wed, 05 Mar 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। सोमवार देर रात बाइक से ससुराल जा रहे युवक की कंचनपुर-गोरयाघाट मार्ग पर बिंदवलिया के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। बेटे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
क्षेत्र के नरहर पट्टी गांव निवासी सुनील यादव (35) पुत्र रामनाथ यादव की ससुराल बघौचघाट थाना क्षेत्र के बिशनपुरा बाजार में है। पत्नी मिंटू देवी मायके में रहती हैं। सोमवार रात 9 बजे सुनील बेटे कृष्ण कुमार (9) को बाइक से लेकर ससुराल जाने के लिए निकला था।
कंचनपुर-गोरयाघाट मार्ग पर बिंदवलिया गांव के समीप पहुंचने पर तेज गति से आ रहे वाहन ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान सुनील की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी मिंटू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घर वालों को सूचना दे दी गई है।