फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man died from a snake bite.

Deoria News: सर्पदंश से युवक की जान गई

Mon, 13 Oct 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 13 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
A young man died from a snake bite.
तरकुलवा। बघौचघाट थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बाजार में पैदल घर लौटते समय एक युवक को सांप ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। युवक की छह माह पहले ही शादी हुई थी। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बघौचघाट थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बाजार निवासी गोल्डन मद्धेशिया (22) टेंपो से बच्चों को स्कूल छोड़ने और घर छोड़ने का काम करता था। शनिवार की शाम को स्कूल बंद होने के बाद वे बच्चों को टेंपो से घर छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में टेंपो खराब हो गया। इसके बाद वह अन्य गाड़ी लेने पैदल घर जा रहा था। घर के पास अचानकसांप ने डस लिया।
विज्ञापन

परिजन आननफानन उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed