{"_id":"693f06573f0b9db29308d696","slug":"a-young-man-died-after-being-electrocuted-while-cutting-iron-rods-deoria-news-c-208-1-deo1010-170096-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सरिया काटते समय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सरिया काटते समय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत
Mon, 15 Dec 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सुरहां गांव में रविवार दोपहर ग्राइंडर मशीन से सरिया काटते समय बिजली की चपेट में आने से एक 30 युवक की मौत हो गई। घटना के बाद जिंदा होने की आशंका पर परिजन मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मची है। पुलिस पोस्टमार्टम कराकर देर शाम को शव परिजनों को सौंप दी।
खुखुंदू क्षेत्र के सुरहां गांव निवासी राजा प्रसाद के दो बेटों में रुदल प्रसाद बड़ा बेटा था। जानकारी के अनुसार मृतक का गांव के मुख्य मार्ग किनारे नव निर्मित मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। रुदल रविवार दोपहर में ग्राइंडर मशीन से सरिया काट रहा था। इसी बीच तार में कट होने से वह बिजली की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि शरीर गर्म होने से ग्रामीणों ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जाने की सलाह दी। जिसपर परिजन और ग्राम प्रधान दिनदयाल यादव रुदल को आनन-फानन में लेकर मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पत्नी अनीता देवी, छह वर्षीय बेटा अजय कुमार, पांच वर्षीय बेटी आरुषि कुमारी, तीन वर्षीय बेटी आरुही का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं दो वर्षीय बेटा गुगुल सबको रोते-बिलखते देख रोए जा रहा था। इस हृदय विदारक घटना से गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद देर शाम को जैसे रुदल का शव गांव पहुंचा पत्नी शव से लिपटकर फूट-फूट कर रोने लगी। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। देवरिया पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।