फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A young man committed suicide by hanging himself from the ceiling hook.

Deoria News: छत के कुंडे से लटक कर युवक ने दी जान

Thu, 14 May 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 14 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging himself from the ceiling hook.
एकौना थाना क्षेत्र के पचलड़ी गांव का मामला, 20 दिन पहले विदेश से लौटा था युवक
विज्ञापन

रुद्रपुर। एकौना थाने के पचलड़ी गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर कुंडे से लटक कर एक युवक ने जान दे दी। घटना के पीछे मानसिक तनाव बताया जा रहा है। युवक 20 दिन पूर्व ही विदेश से लौटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पचलडी निवासी शिव शक्ति यादव (28) पुत्र राम सिंह यादव करीब आठ से साल से विदेश रहता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। घरवालों के अनुसार वह 20 दिन पहले आया था। वह किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में चल रहा था, जिस पर घर वाले स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। युवक ने दोपहर में कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर कुंडे से लटक कर जान दे दी। शव लटका देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक दो भाइयों में छोटा था। मृतक अविवाहित था। दो बहनों में एक बहन की मृत्यु 12 वर्ष पूर्व हो गई थी। दूसरी बहन की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed