{"_id":"68b892b8925fc4a5ab0a392c","slug":"a-woman-who-went-to-ask-for-wages-was-beaten-up-by-goons-case-filed-against-two-deoria-news-c-208-1-deo1010-162348-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मजदूरी मांगने गई महिला को दबंगों ने पीटा, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मजदूरी मांगने गई महिला को दबंगों ने पीटा, दो पर केस
Thu, 04 Sep 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। मजदूरी मांगने गई अनुसूचित जाति की महिला की दबंगों ने पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच दिन बाद बुधवार को दो आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सखनी की रहने वाली संपत्ति देवी पत्नी राम भवन प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह गांव के टुनटुन उर्फ अशोक राय व गोलू उर्फ शशांक राय के घर मजदूरी की रकम मांगने गई थी।
इस दौरान मजदूरी नहीं देने की बात कहते हुए दोनों लोगों ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़ी।
वह बचाने की गुहार लगाने लगी तो उन लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए हाथ पकड़ कर जमीन पर घसीटना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर जब वहां छोटू पहुंचा तो आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।