फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A woman died after being hit by a bike in Deoria

Deoria News: तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से महिला घायल, इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय मौत

Tue, 28 May 2024 11:58 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 28 May 2024 11:58 AM IST
विज्ञापन
A woman died after being hit by a bike in Deoria
दुर्घटना( सांकेतिक फोटो)

मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर सलेमपुर मार्ग पर एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला बाईक की ठोकर से घायल हो गई। परिजन भागलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टर ने देवरिया रेफर कर दिया।

विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर वहां चिकित्सकों ने गोरखपुर में उपचार की सलाह दी।

गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही वृद्ध महिला की मौत हो गई। भागलपुर कस्बा निवासी गीता देवी(60) पत्नी राम अवध यादव सोमवार देर शाम घर से थोड़ी दूर कहीं जा रही थीं। अभी वह चौराहे से 200 मी दुर पहुंची थी कि चौराहे की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बाईक ने ठोकर मार दी, जिससे गीता देवी को सिर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन


परिजन गीता को स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डाक्टर ने उपचार के बाद देवरिया रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने से डाक्टर ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया था। लेकिन, गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मईल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया था। गीता देवी के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। दोनों लड़के बाहर निजी कंपनी में नौकरी करते हैं ।पति खेती किसानी का काम देखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed