{"_id":"659af38ceb8af68945063a97","slug":"a-tussle-between-the-head-and-the-block-chiefs-husband-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-16994-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रधान और ब्लॉक प्रमुख के पति में खींचतान, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रधान और ब्लॉक प्रमुख के पति में खींचतान, केस दर्ज
Mon, 08 Jan 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
प्रमुख के पति को जान से मारने की धमकी का मामला
पहले भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर लगाए थे आरोप
चनुकी। लार ब्लाॅक प्रमुख के पति और महाल मंझरिया गांव के प्रधान के बीच काफी दिन से खींचतान चल रही है। सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे का विरोध कर रहे हैं। मामला इतना बढ़ गया कि प्रधान दो गुट में बंट गए। प्रमुख के पति ने प्रधान पर गाली व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। जबकि प्रधान का कहना है कि ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में कराए गए कार्यों की जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
लार ब्लॉक प्रमुख अनुभा सिंह के पति व भाजपा नेता अमित कुमार सिंह उर्फ बबलू और महाल मंझरिया के प्रधान सुनील शाह के बीच काफी दिनों से रार चल रही है। सोशल मीडिया पर प्रमुख के पति पर आरोपी प्रधान धमकाने का आरोप लगा चुका है। इसको लेकर प्रधानों के बीच गुट बन गया। प्रमुख के पति ने पुलिस को दी तहरीर में ग्राम प्रधान पर गाली देने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में प्रधान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, प्रधान का कहना है कि प्रमुख के पति का आरोप गलत है। मैंने किसी को धमकी नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चौधरी ने कहा कि प्रधान पर गाली देने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।