फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A tree fell on a power line, leaving 80 villages without electricity for 12 hours.

Deoria News: तार पर पेड़ गिरने से 12 घंटे गुल रही 80 गांवों की बिजली

Thu, 08 Jan 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 08 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
A tree fell on a power line, leaving 80 villages without electricity for 12 hours.
खुखुंदू। स्थानीय क्षेत्र के मुसैला में मंगलवार की देर रात 11 हजार वोल्ट के तार पर सागौन का पेड़ गिर जाने से बैदौली फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। इससे क्षेत्र के करीब 80 गांवों की बिजली 12 घंटे गुल रही। निगम के कर्मचारियों ने बुधवार सुबह जैसे ही तार खिंचकर आपूर्ति बहाल कराई तब तक मेन सप्लाई चली गई। दोपहर में आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र खुखुंदू में चार फीडरों के माध्यम से 250 गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है, जिसमें बैदौली फीडर से खुखुंदू, मुसैला, बड़हरा, पड़री झिल्लीपार, बैदौली, बरसाथ, एकडंगा सहित करीब 80 गांवों की आपूर्ति होती है। मंगलवार की रात करीब 11 बजे अचानक मुसैला के पास 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार पर सागौन का पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे इन गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। रात होने से बिजली फाल्ट ठीक नहीं हो सका।
विज्ञापन

निगम के कर्मचारियों का कहना है कि बुधवार सुबह में पेड़ काटकर टूटे तार को जोड़कर आपूर्ति बहाल कराई गई तब तक रोस्टिंग कटौती हो गई। इससे दोपहर में बैदौली फीडर की आपूर्ति बहाल हो पाई। जेई सोनू कुमार ने बताया कि 11 हजार विद्युत तार पर पेड़ गिरने से फाल्ट हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed