{"_id":"67759744e9f115e10203b884","slug":"a-three-member-committee-will-investigate-rudrapur-hospital-deoria-news-c-208-1-deo1004-143743-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तीन सदस्यीय कमेटी करेगी रुद्रपुर के अस्पताल की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तीन सदस्यीय कमेटी करेगी रुद्रपुर के अस्पताल की जांच
Sat, 01 Mar 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 01 Mar 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऑपरेशन के बाद आंख की रोशनी गंवाने वाली दो महिलाओं के मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने डिप्टी सीएमओ को इसका अध्यक्षता बनाया है। कमेटी को तीन दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। जांच कमेटी आरोपी अस्पताल संचालक और अस्पताल के नाम से पंजीकृत चिकित्सकों के बारे में भी जांच कर रिपोर्ट सीएमओ को भेजेगी।
नगर के भरटोला वार्ड निवासी रामानंद पटेल की पत्नी बिंदू देवी और मलह टोली वार्ड के राम बिचारी साहनी की पत्नी अनुराजी देवी ने मस्जिद वार्ड के जलकल रोड स्थित पूर्वांचल आई केयर अस्पताल में एक साल पहले आंख का ऑपरेशन कराया था। दो माह में ही आंख से रोशनी चली गई। मामले में पीड़िता बिंदू देवी के बेटे विवेक पटेल और अनुराजी के पति रामबिचारी की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल के संचालक व जिला अस्पताल से अवकाश प्राप्त नेत्र सहायक कृष्ण मुरारी गौड़ सहित दो पर केस दर्ज किया है। मामला उजागर होने पर सीएमओ ने जांच शुरू करा दी है। सीएमओ ने बताया कि डप्टी सीएमओ डॉ. आरपी यादव, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. इकबाल अहमद और सीएचसी के अधीक्षक डॉ. एसके राव की संयुक्त टीम को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जांच कमेटी गठित होने के बाद विभाग में चर्चाओं का माहौल गर्म रहा।