फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A threat was received against the former president of the Collectorate Advocates Association; a case was filed.

Deoria News: कलक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष को धमकी, केस दर्ज

Fri, 26 Sep 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 Sep 2025 12:50 AM IST
सार

देवरिया में कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संजय मिश्रा को गोली मारने की धमकी मिलने से अधिवक्ता संगठनों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वकीलों ने तत्काल सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
A threat was received against the former president of the Collectorate Advocates Association; a case was filed.

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संजय मिश्रा को एक सप्ताह के भीतर गोली मारने की धमकी मिली है। अधिवक्ता की तहरीर पर बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भटवालिया निवासी संजय मिश्रा ने तहरीर में कहा है कि 21 सितंबर को उन्हें मोबाइल पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी गई है। इससे परिवार सहमा है। पत्नी व बच्चे भय से घर से नहीं निकल रहे हैं। इस मामलेे में सदर कोतवाली न अपमानित कर गोली मारकर हत्या करने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।

पूर्व अध्यक्ष को धमकी मिलने की जानकारी होते ही अधिवक्ता संगठनों में उबाल आ गया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज मिश्रा, जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर उर्फ प्रीतम मिश्रा व दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने पुलिस प्रशासन से तत्काल अधिवक्ता की सुरक्षा व आरोपी पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता संगठन सड़क पर उतर कर प्रशासन की नींद उड़ा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed