फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a suspected corona patient found

ओमान से आए कोरोना के संदिग्ध, सैंपल लिए

Sun, 15 Mar 2020 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
a suspected corona patient found
ओमान से आया युवक बीमार, कोरोना का संदेह
विज्ञापन

सैंपल लिए, आइसोलेशन वार्ड में किया गया भर्ती, सैंपल बीएचयू भेजा
घर आते समय दिल्ली और लखनऊ एयरपोर्ट पर युवक की हो चुकी है स्क्रीनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। ओमान से घर आए बीमार युवक का सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के संदेह में रविवार को लिया। युवक को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही रैपिड रेस्पांस टीम हरकत में आ गई, लेकिन डॉक्टर अंदर जाने से कतराते नजर आए।
लार नगर के एक वार्ड का रहने वाला 32 वर्षीय युवक ढाई माह पूर्व ओमान गया था। वहां पर वह वेल्डिंग का कार्य करता था। कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने पर वह 13 मार्च को हवाई जहाज से दिल्ली और वहां से हवाई जहाज से ही लखनऊ पहुंचा। लखनऊ से बस से देर रात को घर आया। दोनों एयरपोर्ट पर युवक की स्क्रीनिंग भी हुई, लेकिन रिपोर्ट सही मिली। घर पर युवक को बुखार, सिर में दर्द और घबराहट शुरू हो गई। घर वाले उसे दोपहर में लार सीएचसी पर ले गए। लक्षण देखने के बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीबी सिंह सीएमओ से बात कर कोरोना वायरस का संदेह जताते हुए युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में उसे भर्ती किया गया और रैपिड रेस्पांस टीम इलाज में जुट गई। टीम ने जांच के लिए सैंपल बीएचयू भेजा गया। आइसोलेशन वार्ड में युवक के भर्ती होने के कारण डॉक्टर और कर्मचारी दूरी बनाने लगे हैं। इस बाबत सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि जांच में टायफायड निकला है। कोरोना वायरस के संदेह के आधार जांच के लिए सैंपल बीएचयू भेजा गया है। आइसोलेशन वार्ड में युवक को भर्ती किया गया है। लखनऊ और दिल्ली एयरपोर्ट पर इसकी स्क्रीनिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएचसी पर मची अफरा-तफरी
देवरिया। लार सीएचसी पर बीमार युवक को लेकर घर वाले पहुंचे तो डॉक्टरों ने देखा। ओमान से आने पर बीमार होने की जानकारी होने की खबर मिलते ही डॉक्टर और कर्मचारी दूरी बना लिए और मरीज तथा तीमारदार भी इधर-उधर भागने लगे। आनन-फानन एंबुलेंस से जिला अस्पताल में युवक को भेजा गया। जिला अस्पताल पहुंची डब्लूएचओ की टीम ने भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed