फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A student drowned while taking a bath in the river, died

Deoria News: नदी में नहाने के दौरान एक छात्र डूबा, मौत

Sun, 23 Apr 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 23 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
A student drowned while taking a bath in the river, died
गोर्रा नदी में डूबने से हुई छात्र नीतिश की मौत की फाइल फोटो
पचलड़ी के गोर्रा नदी के किनारे हुई घटना, एक साथ नदी में नहा रहे थे तीनों दोस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एकौना। गोर्रा नदी में शनिवार दोपहर नहाने के दौरान एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो किशोरों को गांव के ही एक युवक बाबूलाल ने बचा लिया। घटना के बाद से सनसनी फैल गई। कक्षा आठ में पढ़ने वाले तीन दोस्त नदी में नहा रहे थे। उसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और चिल्लाने लगे। आनन-फानन स्थानीय गोताखोर नदी में कूद पड़े और लापता किशोर की तलाश करने लगे। उधर सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। गोताखोरों ने नदी में दो घंटे की तलाशी के बाद लापता किशोर का शव खोज निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पचलड़ी गांव के राजू प्रसाद का बेटा नीतीश उर्फ गोलू (13), दीपक (12) पुत्र गणेश, अमन (13) पुत्र झब्बर तीनों गांव के ही रमायन सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ते थे। तीनों दोस्त थे। शनिवार दोपहर बाद तीनों गोर्रा नदी में नहा रहे थे। नहाने के दौरान वह गहरने पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देख गांव के ही बाबूलाल नदी में कूद पड़े। इस दौरान दीपक और अमन को उन्होंने बचा लिया। वहीं नीतीश की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। उसके डूबने की खबर सुनते ही परिजन नदी किनारे पहुंच गए। मां रंभा देवी बदहवास होकर नदी के तट पर बेटे को तलाश कर रोने लगी। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। बेटे के डूबने पर गमगीन पिता खुद को संभाल नहीं पाया, वह फफक कर रो पड़ा। नीतीश के दो भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। नदी में डूबने से बचे दोनों छात्र दीपक और गणेश सहमे हुए थे। उनके चेहरे पर साथी नीतीश को खोने का गम दिखा। इस संबंध में एसओ गोपाल प्रसाद राजभर ने बताया कि तीन दोस्त नदी में नहाने गए थे। उसी दौरान एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। दो बच्चों को बचा लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

----------------------
बाबूलाल ने खुद की जान पर खेलकर दोनों को बचाया
नीतीश, दीपक और अमन जिस समय नदी में स्नान कर रहे थे, उसी समय पचलड़ी गांव के रहने वाले बाबूलाल (30) भी वहां नित्य क्रिया कर्म के लिए गए थे। तीनों बच्चे जब गहने पानी में चले गए तो वे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर बाबूलाल ने बिना एक पल गंवाए नदी में छलांग लगा दी। वह तैरकर वहां पहुंचे, जहां बच्चे डूब रहे थे। उन्होंने अपनी जान पर खेलकर दो बच्चों को बचा लिया। बाबूलाल ने बताया कि नीतीश को नहीं बचा पाने का दुख उन्हें ताउम्र सताता रहेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की आवाज सुनकर वह विचलित हो गए। वह जिस हाल में थे, उसी तरह नदी में कूद पड़े। दो बच्चों को सही सलामत किसी तरह नदी किनारे लेकर आए। फिर जब लौटे तब तक देर हो चुकी थी। नीतीश का कहीं पता नहीं था। उन्होंने तैरकर कुछ दूर देखा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed