{"_id":"6404d6c1d47446d171089004","slug":"a-shopkeeper-found-hang-deoria-news-c-7-1-76132-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दुकान में फंदे से लटका मिला दुकानदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दुकान में फंदे से लटका मिला दुकानदार का शव
Sun, 05 Mar 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 05 Mar 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
ओमी फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या-आत्महत्या को लेकर चल रही पुलिस, दो वर्ष से बारा दीक्षित चौराहे पर की थी दुकान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के बारा दीक्षित चौराहे के पास रविवार की सुबह मिठाई की एक दुकान में दुकानदार का शव फंदे से लटका पाया गया। इससे चौराहे पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीण हत्या कर शव फंदे से लटकाने की आशंका जता रहे थे। पुलिस हत्या-आत्महत्या को लेकर जांच कर रही है।
कोलकाता के रहने वाले ओमी (24) पुत्र अटल अधिकारी चौराहे पर अकेले रहते थे। पिछले दो वर्ष से टिनशेड में मिठाई की दुकान चलाते थे। सुबह दुकान खुली न होने पर दूध व्यवसायी ने आवाज लगाई। कई बार आवाज लगाने पर आसपास के लोग भी जुट गए। दुकान में कोई हलचल न देखकर लोगों ने किसी तरह अंदर झांका तो अवाक रह गए। दुकानदार ओमी अधिकारी फंदे पर लटके मिले।
किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। दुकानदार की मौत को लेकर चौराहे पर तरह-तरह की चर्चा थी। कोई हत्या तो कोई आत्महत्या बता रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फंदे पर लटके शव के पैर जमीन पर मुड़े हुए थे। कान में ईयरफोन लगा हुआ था। एहतियात के तौर पर दुकान पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। दुकानदार की मौत के कारण का पता लगाने के लिए मोबाइल फोन की डिटेल खंगाली जा रही है।
इंसेट में-
गैस चूल्हे पर कड़ाही में पड़ी हुई थी सब्जी
बरहज। ओमी अधिकारी की मौत से सभी हतप्रभ हैं। दुकान में ताजा बनीं मिठाई और चूल्हे पर कड़ाही में सब्जी रखी हुई थी। ओमी के चाचा अमूल बैरागी और चाची रीता बैरागी बैकुंठपुर में दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि दुकानदार, अलादी देवी और अटल अधिकारी की तीन संतानें जयंत, अमित व ओमी थे। इसमें ओमी सबसे छोटे थे। घटना से सभी आहत थे। उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा था। पैर मुड़ा होने और कान में लीड लगी होने के कारण लोग हत्या और आत्महत्या के कयास लगा रहे थे।