फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A second overbridge will be built next to Kanshi Ram Awas on Gorakhpur Road.

Deoria News: गोरखपुर रोड पर कांशीराम आवास के बगल में बनेगा दूसरा ओवरब्रिज

Wed, 09 Sep 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 09 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
A second overbridge will be built next to Kanshi Ram Awas on Gorakhpur Road.
देवरिया। गोरखपुर-देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर देवरिया शहर में गोरखपुर रोड पर बने टू-लेन ओवरब्रिज के बगल में नया ओवरब्रिज बनेगा। नया ओवरब्रिज वर्तमान ओवरब्रिज के दाहिने तरफ कांशीराम आवास के पास से शुरू होकर दूसरी तरफ बीएसएनएल के पास तक होगा। इसके लिए मंगलवार को सर्वे कराया गया।
विज्ञापन

गोरखपुर-देवरिया रेल लाइन देवरिया शहर को दो हिस्सों में बांटती है। इस रेल लाइन के चिरैया ढाले पर बहुत पहले टू लेन ओवरब्रिज बना था। बाद में सड़क फोरलेन बन गई मगर ओवरब्रिज नहीं बनाया गया। इससे फोरलेन का पूरा दबाव टू-लेन ओवरब्रिज पर ही है। अक्सर इस ओवरब्रिज पर जाम लगता है। इस ओवरब्रिज को मरम्मत के लिए भी चिन्हित किया गया है। एनएच के अफसरों ने लोड को देखते हुए यहां नया ओवरब्रिज बनवाने का प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन

मंगलवार को नया ओवरब्रिज बनाने के लिए एनएच, लोक निर्माण विभाग, नगरपालिका और राजस्व विभाग के अफसरों ने मौके का निरीक्षण किया। एनएच के सहायक अभियंता एमडी राय ने बताया कि वर्तमान ओवरब्रिज के दाहिने तरफ नया ओवरब्रिज बनाने की संभावना तलाश की गई। सेतु कंस्लटेंट की उपस्थिति में संयुक्त निरिक्षण कर इसके डिजाइन में आने वाली बाधाओं काे भी चिन्हित किया गया। अब प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
देवरिया और चौरीचौरा में है सिंगल पुल
टू लेन सड़क को फोरलेन बनाने की कार्रवाई के दौरान लोक निर्माण विभाग ने देवरिया और चौरीचौरा में पुराने ओवरब्रिज के बगल में नया ओवरब्रिज बनाने के बजाय उसी पर निर्माण को पूरा घोषित कर आवागमन शुरू करा दिया। बाद में जब यह सड़क नेशनल हाईवे घोषित हुई, तब नए पुल के लिए विचार शुरू हुआ। चौरीचौरा में भी सिंगल पुल होने की वजह से एक लेन आज तक बाधित है। वहीं देवरिया में ओवरब्रिज के दोनों तरफ फोरलेन के बजाय टू लेन पर ही आवागमन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed