{"_id":"6aa05f8078510ad80e0febe8","slug":"lallan-won-the-title-at-the-age-of-80-deoria-news-c-208-1-deo1022-191256-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 80 की उम्र में लल्लन ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 80 की उम्र में लल्लन ने जीता खिताब
Wed, 09 Sep 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
भटनी। नगर के केवड़ा निवासी 80 वर्षीय लल्लन प्रसाद चौरसिया ने उम्र को मात देते हुए बिहार के भागलपुर में आयोजित राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। मंगलवार को नगर पहुंचने पर खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने उनका स्वागत किया।
भागलपुर स्थित मारवाड़ी इंटर कॉलेज में पांच सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
लल्लन प्रसाद ने अपने अनुभव और शानदार रणनीति के दम पर युवा खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी और प्रतियोगिता में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उनकी उपलब्धि से नगर के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। लल्लन प्रसाद लंबे समय से शतरंज खेलते आ रहे हैं।
उन्होंने राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर आयोजित कई शतरंज प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर खिताब अपने नाम किए हैं। खास बात यह है कि उनके बच्चे भी शतरंज के अच्छे खिलाड़ी हैं और परिवार में इस खेल के प्रति खास लगाव है।