फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A reward of Rs 1 lakh has been announced on the main accused in the Lala Chhapar case.

Deoria News: लाला छापर कांड के मुख्य आरोपी पर एक लाख का इनाम घोषित

Sat, 06 Jun 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
A reward of Rs 1 lakh has been announced on the main accused in the Lala Chhapar case.
खामपार। बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के लालाछापर गांव में सराफा व्यवसायी दीपक वर्मा के आभूषण की दुकान में हुई लूटकांड के मुख्य आरोपी मनिंद्र मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए बिहार सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं फरार आरोपी राजन ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन

अब उसे रिमांड पर लेकर वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों और सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा उचका गांव निवासी मन्नू यादव अब भी फरार है। जगतौली ओपी प्रभारी आलोक कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर इस इनाम की अनुशंसा की गई थी। पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया है कि लाला छापर लूटकांड की योजना गुजरात के उमरगांव में बनाई गई थी। मनिंद्र ने अपने सहयोगियों के साथ बैठक कर यह वारदात अंजाम देने की योजना बनाई।
विज्ञापन

बाद अपराधियों ने लाला छापर स्थित स्वर्ण व्यवसायी को बंधक बनाकर लाखों रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी की लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
बताया जा रहा है कि मनिंद्र मिश्रा पर रंगदारी, लूट और ठेकेदारी में वर्चस्व कायम करने जैसे 19 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। हथुआ के एसडीपीओ आनंद मोहन ने बताया कि एक आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर किया है। उसे रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ के दौरान घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed