फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A resounding call of support for the demands of the

Deoria News: लेखपालों की मांगों के समर्थन में भरी हुंकार

Sun, 04 Oct 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 04 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
A resounding call of support for the demands of the
सदर तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल,
देवरिया। लंबित पदोन्नति, वेतन विसंगति दूर करने और अंतरमंडलीय स्थानांतरण शुरू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के सदस्यों ने शनिवार को जिले की तहसीलों में धरना दिया। लेखपालों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सदर तहसील में जिलाध्यक्ष दिवाकर झा के नेतृत्व में लेखपालों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों से प्रारंभिक वेतनमान में 2800 ग्रेड पे की मांग लंबित है। वेतन विसंगति दूर करने के लिए शासन को भेजे प्रस्ताव पर भी निर्णय नहीं हुआ। चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने, समय से डीपीसी कराने तथा 2024 की विभागीय परीक्षा के परिणाम और स्थायीकरण की प्रक्रिया पूरी करने की मांग की गई।
विज्ञापन

संघ ने आठ वर्षों से लंबित अंतरमंडलीय स्थानांतरण शुरू करने की मांग उठाई। लेखपालों के मुताबिक प्रदेश में करीब 2700 कर्मचारी गृह जनपद से 400 से 800 किलोमीटर दूर तैनात हैं। इसके अलावा स्टेशनरी भत्ता 100 से बढ़ाकर 500, मोटरसाइकिल भत्ता 1500 और विशेष भत्ता 1000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में संबद्ध लेखपालों को अवमुक्त करने, ग्राम सचिवालयों में कंप्यूटर, इंटरनेट, फर्नीचर की व्यवस्था करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed