{"_id":"5f0604ef8ebc3e63c161e3d0","slug":"a-person-body-found-in-well-deoria-news-gkp3574633119","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में कुएं में डूबने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में कुएं में डूबने से अधेड़ की मौत
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के केरवनिया घाट के पास स्थित कुएं में एक अधेड़ व्यक्ति का शव बुधवार को मिला। शव देखकर कुएं के पास खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी। उसी बीच भीड़ को देख पहुंचे एक युवक ने शव की पहचानकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भटनी के बॉसघाटी गांव निवासी डॉ. छांगुर प्रसाद रविवार के दिन घर से घांटी बाजार के लिए निकले थे। लेकिन जब शाम को घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों उनकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। बुधवार को दोपहर करीब एक बजे केरवनिया घाट स्थित एक कुएं के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच वहां स्थित एक कुएं में कछुआ देखने के लिए बच्चे चले गए तो देखा कि उसमें शव उतरा रहा था। यह देख बच्चों ने शोर करना शुरू कर दिया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बगल गांव के लापता व्यक्ति का शव है। इसे देखकर लोगों ने इसकी सूचना उसके घर पर दी। मौके पहुंचे परिवार के लोगों ने शव को देखते ही दहाड़ें मार कर रोने लगे। पत्नी फूलमती देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। इनका बड़ा बेटा धर्मेन्द्र प्रसाद विदेश में रहता है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बाबत भटनी एसओ सुनील त्रिपाठी ने कहा कि एक व्यक्ति का शव कुएं से मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।