{"_id":"66257ad9ddfd148325091676","slug":"a-momentary-impulse-took-the-life-of-a-young-man-deoria-news-c-208-1-deo1004-123903-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: क्षणिक आवेश ने ले ली युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: क्षणिक आवेश ने ले ली युवक की जान
विज्ञापन
-दो माह पूर्व हुआ था विवाह, घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन व उमड़ी लोगों की भीड़
-चचेरे भाइयों के बीच हुई घटना को लेकर गांव में पसरा सन्नाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार। दुखद घटना कब कहां और कैसे घटित हो जाए, यह कोई नहीं जानता। गौरी बाजार क्षेत्र के हरेरामपुर में शनिवार की रात एक ऐसा वाकया सामने आया। एक पूरा कुनबा शाम को बेटी की बरात का इंतजार कर रहा था। बरात आई, द्वारपूजा, जयमाल धूमधाम से हुआ। अन्य वैवाहिक कार्यक्रम चल रहे थे। देर रात डीजे पर साथियों के साथ डांस कर रहे चचेरे भाई को बृजनंदन ने जब डीजे बंद कराने को कहा, तो यह बात उसे नागवार लगी।
कहासुनी के बाद वह रिश्ते को दरकिनार करते हुए क्षणिक आवेश में वशीभूत होकर छोटे भाई ने धारदार हथियार से अपने ही चचेरे बड़े भाई पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दृश्य देख मांगलिक कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। उसी में से कुछ लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, तो कुछ वैवाहिक कार्यक्रम को पूरा कराने में जुट गए।
रविवार की सुबह कुनबे से एक तरफ बेटी की विदाई हुई, तो वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में युवक के दम तोड़ देने की खबर आई। युवक की मृत्यु की सूचना से पूरे गांव में मातम छा गया। सभी के चेहरे ये बयां कर रहे थे कि थोड़ा सब्र रहा होता तो यह बड़ी घटना नहीं घटती।
विज्ञापन
मृतक बृजनंदन सिंह तीन भाइयों में सबसे होनहार थे। लखनऊ में प्राइवेट कंपनी में अच्छे पद पर तैनात थे। वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए वे शनिवार को घर आए। उन्हें क्या पता था कि क्रूर काल उनका इंतजार कर रहा था।
-- -- -- --
दो माह पूर्व हुई थी शादी
दो माह पूर्व फरवरी 2024 में ही बृजनंदन का विवाह हुआ था। पत्नी के हाथ की मेंहदी भी नहीं छूटी थी, कि पति की मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुनते ही पत्नी बदहवास हो गई। माता-पिता व अन्य दोनों भाई सहित पूरा परिवार सदमे में है। वहीं टोले पर सन्नाटा पसरा है। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजनों की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।