फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A marriage lawn with modern facilities will be built in Rudrapur at a cost of Rs 4.5 crore.

Deoria News: रुद्रपुर में 4.5 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक सुविधाओं वाला मैरिज लॉन

Wed, 25 Mar 2026 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
A marriage lawn with modern facilities will be built in Rudrapur at a cost of Rs 4.5 crore.
रुद्रपुर। नगर के लोगों को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक मैरेज लॉन की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री कल्याण मंडपम योजना के तहत मलह टोली वार्ड में नगर पंचायत की जमीन पर करीब 4.5 करोड़ रुपये की लागत से विवाह भवन का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण की जिम्मेदारी सीएनडीएस को सौंपी गई है।
विज्ञापन

प्रस्तावित स्थल पर निर्माण से पहले मिट्टी का परीक्षण कराया जा चुका है, ताकि भवन की गुणवत्ता और मजबूती सुनिश्चित की जा सके। इस मैरेज लॉन में हॉल, पर्याप्त पार्किंग, आधुनिक गेस्ट रूम समेत कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव ने बताया कि यह जिले का पहला सरकारी मैरेज लॉन होगा, जो आम जनता को किफायती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर सुविधाओं के साथ विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का अवसर देना है। चेयरमैन सुधा निगम ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस विवाह भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा, ताकि नगरवासियों को शीघ्र इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed