फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a man raped child girl

अधेड़ ने मासूम से किया दुष्कर्म

Wed, 11 Mar 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
a man raped child girl
अधेड़ ने चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया
विज्ञापन

हालत गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। दरवाजे पर खेल रही चार वर्षीय मासूम पर 50 वर्षीय दरिंदे की नजर पड़ गई। टॉफी का लालच देकर मासूम को अपने पास बुलाया और सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। मासूम के चीखने-चिल्लाने पर गांव के लोग खेत में पहुंचे तो बच्ची खून से लथफथ मिली। आरोपी फरार हो चुका था। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

गौरीबाजार थानाक्षेत्र निवासी बच्ची के पिता मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बच्ची का भाई बुधवार को बगल के गांव में क्रिकेट खेलने गया था। मां बेटी को दरवाजे पर खेलते छोड़कर खेत में काम करने गई थी। इसी बीच गांव के अमर निषाद की नजर चार वर्षीय मासूम पर पड़ गई। वह टॉफी बिस्कुट का लालच देकर उसे सरसों के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर स्थानीय लोग हल्ला करते हुए खेत में पहुंचे तब तक वह फरार हो गया। परिजन मासूम को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत थाना प्रभारी विजय सिंह गौर ने बताया कि बच्ची के भाई की तहरीर पर आरोपी अमर निषाद के विरुद्ध दुराचार तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed