फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a man found haged by tree

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Sat, 06 Jun 2020 09:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
a man found haged by tree
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के गौरकोठी गांव के सिंहा टोला का मामला
मऊ जिले का रहने वाला था राजेश चौरसिया, दो साल पहले की थी कोर्ट मैरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/बरियारपुर। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के गौरकोठी गांव के सिंहा टोला के बगीचे में शनिवार की सुबह पेड़ से लटकता हुआ एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। उसके पास मिले पत्र से पहचान राजेश चौरसिया निवासी धरमपुर, मुधबन, मऊ के रूप में हुई।
गौरकोठी गांव के लोग शनिवार की सुबह टहलने के लिए बागीचे की तरफ गए तो देखे कि शीशम के पेड़ में दुपट्टे के सहारे एक युवक का शव लटक रहा है। लोगों ने इसकी जानकारी रामपुर कारखाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शीशम के पेड़ से शव को नीचे उतारा। शव के पास एक पत्र मिला। इससे युवक की पहचान राजेश चौरसिया निवासी ग्राम धरमपुर थाना मधुबन, जनपद मऊ के रूप में हुई। दो वर्ष पूर्व राजेश ने रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के गौरकोठी गांव के सिंहा टोला निवासी गीता देवी से कोर्ट मैरिज की थी। राजेश कोर्ट मैरिज के बाद गीता को लेकर सोन्दा में किराए का रूम लेकर रहता था। मजदूरी और ट्रैक्टर चलाकर अपना खर्च चलाता था। पत्र के अनुसार राजेश ने अपने साले को 50 हजार और साढू को 80 हजार रुपये किसी कार्य के लिए दिया था। पैसे को लेकर ससुराल में राजेश का विवाद बढ़ गया। पत्नी गीता देवी ने पति राजेश के साथ रहने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने गीता देवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, लेकिन इस बात से इन्कार कर रही है। रामपुर कारखाना थाने के इंस्पेक्टर जयंत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सर्पदंश से युवक की मौत
गौरीबाजार। क्षेत्र के कटाई गांव निवासी अमरनाथ (27) पुत्र हरगोविंद की सर्पदंश से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की भोर में सोते समय उसे बिस्तर पर ही सर्प ने डस लिया। परिवारवालों ने झाड़-फूंक सहित इलाज भी कराया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। एक सप्ताह पूर्व अमरनाथ मुंबई से घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed