फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a man flew away with youngster sister in law

Deoria News: चार बच्चों का बाप नाबालिग साली के साथ फरार

Wed, 03 Apr 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 03 Apr 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
a man flew away with youngster sister in law
भाटपार रानी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं उसके जीजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग साली को लेकर उसका जीजा फरार हो गया। वह चार बच्चों का बाप है। पुलिस को मंगलवार को तहरीर देकर उसके भाई ने अपने जीजा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस को दी तहरीर में किशोरी के भाई ने आरोप लगाया है कि मेरी मां का निधन एक साल पहले हो गया। मेरे नाबालिग भाई और बहन अकेले घर पर रहते हैं। मैं बाहर जाकर मजदूरी करता हूं। एक बहन की शादी भाटपाररानी थाना क्षेत्र में किया हूं। उसके चार बच्चे हैं। घर पर भाई-बहन की देखभाल करने के लिए मेरी बहन बच्चों के साथ छह माह से यहीं रहती थी। मेरे जीजा बीच-बीच में अपने परिवार से मिलने आते थे। एक सप्ताह पहले मेरे जीजा घर आए और मेरी छोटी बहन को बहला-फुसलाकर कर पत्नी व चारों बच्चों को छोड़ कर फरार हो गए हैं। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चला। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उसकी बहन कक्षा नौ की छात्रा है। प्रभारी इंस्पेक्टर गोरखनाथ सरोज में बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed