फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a man fainted in kotwali

केस दर्ज करानेे कोतवाली पहुंचा फरियादी हुआ बेहोश

Mon, 17 Jan 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
a man fainted in kotwali
सदर कोतवाली में अचेत पड़ा फरियादी। संवाद - फोटो : DEORIA
केस दर्ज करानेे कोतवाली पहुंचा फरियादी हुआ बेहोश
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने इमरजेंसी में कराया भर्ती, नौ जनवरी को हुई थी पिटाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने सोमवार को कोतवाली पहुंचा रजरही निवासी एक फरियादी कोतवाली में अचानक बेहोश हो गया। फरियादी के बेहोश होते ही अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने ई-रिक्शा से उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले जाकर भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि फरियादी कई दिनों से थाने का चक्कर लगा रहा था।

सदर कोतवाली के इजरही गांव निवासी गोलू (30) पुत्र रामअशीष का गांव के ही कुछ लोगों से नाबदान के पानी बहाव को लेकर नौ जनवरी को विवाद हो गया, जिसमें उसे मारपीट कर घायल कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल गोलू को परिजनों ने मेडिकल काङ्खलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां पांच घंटे बाद उसको होश आया। पत्नी गुंजा देवी का आरोप है कि घटना के बाद हर रोज कोतवाली का चक्कर लगाते रहे लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। अस्पताल की इमरजेंसी से पति को लेकर महिला कोतवाली पहुंच गई। अपनी फरियाद सुनाने के लिए दरोगा का इंतजार कर रही थी कि अचानक गोलू अचेत होकर गिर गया और बेहोश हो गया तो परिजन रोने लगे। करीब बीस मिनट तक बेहोशी की हालत में कोतवाली परिसर में पड़े फरियादी पर पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी तो उसे ई-रिक्शा पर बैठा कर अस्पताल की इमरजेंसी में भेजवाया। इस घटना के बाद कुछ समय के लिए पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए कि कोई अनहोनी न हो जाए, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो जाएगी। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मेरे पास नहीं आई थी। अगर उसने तहरीर दी है तो मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फरियादी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने बताया कि वह कोतवाली में आया था। उसके बेहोश होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह पूर्णरूप से स्वस्थ है। उसे कोई दिक्कत नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed