{"_id":"65fb2eee21586ffa97024a64","slug":"a-man-cut-by-train-deoria-news-c-208-1-deo1004-121801-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेन से गिरकर अज्ञात व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेन से गिरकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
Thu, 21 Mar 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर सिग्नल के पास किलोमीटर 421/10 पर ट्रेन से गिरकर बुधवार की दोपहर एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी भटनी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बारिश के दौरान दोपहर 12:00 डाउन ट्रैक पर जा रही एक ट्रेन से युवक डॉउन और अप ट्रैक के बीच गिरा पड़ा था। उसके सिर के चिथड़े उड़ गए थे और शव भी क्षत-विक्षत हो गया था। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी भटनी ने आसपास के लोगों से पहचान कराई, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। बताया जाता है कि वह संभवतः कहीं बाहर का आदमी होगा। थानाध्यक्ष भटनी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद